देश की खबरें | भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा : योगी आदित्यनाथ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जमुई (बिहार), 21 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने से सबसे अधिक पीड़ा राहुल गांधी और असदुद्दीन औवैसी को हुई है।

जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का हितैषी प्रत्येक व्यक्ति मोदीजी के साथ खड़ा है और उनके साथ कदम मिलाकर काम करना चाहता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसके नेता पाकिस्तान की तारीफ करने में लगे हैं । ऐसे नेताओं से क्या देश के हित की कल्पना की जा सकती है ? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को कश्मीर से धारा 370 हटाने पर बहुत पीड़ा हुई। उन्होंने कहा कि इनमें सबसे अधिक पीड़ा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को हुई।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: राउडी-शीटर ​​सुरेंद्र बंटवाल खुद के घर में मृत पाए गए, कुछ फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय : 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजद नेता तेजस्वी यादव के नौकरी देने के वादे पर तंज करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ लोगों को सवाल पूछना चाहिए कि आज 10 लाख नौकरी का वादा करने वाले लोगों ने 15 साल में कितनी नौकरियां दीं ? ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोग गरीबों का राशन तो छोड़िए, मूक जानवरों का चारा तक गायब कर चुके, वे क्या रोजगार देंगे?’’

यह भी पढ़े | Modi Cabinet Bonus Announcement for 30 lakh Employees: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रकाश जावड़ेकर बोले-30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा 3,714 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा '' सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है। हमारे लिए पूरा देश परिवार है, देश हित सर्वोपरि है। लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके लिए परिवार ही पार्टी है, पार्टी ही देश है। उससे बाहर ये देख ही नहीं सकते ।''

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का भी जिक्र किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)