मंगलुरु, आठ अगस्त कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने शनिवार को जिला उपायुक्तों और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग अपने घरों से बाहर नहीं आना चाहते तब भी उन्हें पुलिस की सहायता से बाहर निकाला जाए और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
अशोक यहां जिला पंचायत कार्यालय में बाढ़ प्रबंधन पर एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने तालकावेरी के मुख्य पुजारी का उदाहरण दिया जिन्होंने प्रशासन द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद अपना घर नहीं छोड़ा और अब आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन के कारण पुजारी का घर मलबे में दब गया होगा।
उन्होंने कहा कि यदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कुछ लोग चेतावनी दिए जाने के बावजूद बाहर नहीं आ रहे हैं तो अधिकारियों को पुलिस की सहायता से उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजना चाहिए।
अशोक ने कहा कि ऐसे लोगों को राहत केंद्रों में भोजन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए और उन्हें 10,000 रुपये की सहायता दी जानी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY