Eng vs Pak 2nd ODI: दूसरे वनडे में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने किया वनडे सीरीज पर कब्जा

ग्रेगरी ने निचले क्रम में ब्राइडन कार्स (31) के साथ आठवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज हसन अली ने 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि हारिस राऊफ ने 54 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

इंग्लैंड और पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: पिछले साल महामारी (Pandemic) की शुरुआत के बाद से पहली बार स्टेडियम (Stadium) में दर्शकों के प्रवेश पर कोई सीमा तय नहीं थी और इस मुकाबले को देखने के लिए लार्ड्स (Lords) पर लगभग 23000 दर्शक पहुंचे. मुख्य टीम में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले आने के बाद खिलाड़ियों के पृथकवास पर जाने के कारण इंग्लैंड (England) को एक दिवसीय श्रृंखला (ODI Series) के लिए दूसरे दर्जे की टीम चुनने को बाध्य होना पड़ा. Eng vs Pak 1st ODI: पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद भड़का ये दिग्गज खिलाड़ी, कहीं ये बातें

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम सॉल्ट (60), विंस (56) और ग्रेगरी (40) की पारियों के बावजूद 45.2 ओवर में 247 रन पर सिमट गई. सॉल्ट और विंस ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी भी की.

ग्रेगरी ने निचले क्रम में ब्राइडन कार्स (31) के साथ आठवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज हसन अली ने 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि हारिस राऊफ ने 54 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम मैन आफ द मैच ग्रेगरी (44 रन पर तीन विकेट), साकिब महमूद (21 रन पर दो विकेट), क्रेग ओवरटन (39 रन पर दो विकेट) और मैट पार्किंसन (42 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 41 ओवर में 195 रन पर सिमट गई.

पाकिस्तान की तरफ से साउद शकील ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ हसन अली (31) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए. तीसरा और अंतिम एक दिवसीय मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट