देश की खबरें | तमिलनाडु में मुंह के घाव के चलते हाथी की मौत

कोयंबटूर, 22 जून जिले में मुंह के घाव से जूझ रहे 12 वर्षीय जंगली हाथी की सोमवार को मौत हो गई। तमिलनाडु के इस जिले के वन क्षेत्र में हो रहे इलाज के बावजूद हाथी ने दम तोड़ दिया।

हाथी के मुंह में एक हफ्ते पहले एक टहनी फंस गई थी जिससे वह कई दिनों से खाना नहीं खा पा रहा था और भूखा था।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग के बीच आई अच्छी खबर, देश में सक्रमितों की रिकवरी रेट 55 प्रतिशत के पार.

पेरियानइकेनपलायम वन क्षेत्र में नर हाथी को पहुंची चोट की जानकारी मिलने के बाद, वन विभाग के अधिकारियों और एक पशु चिकित्सक ने केले जैसे सौम्य फलों में एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं देकर उसका इलाज करना शुरू किया।

कहा जा रहा था कि बाहरी सीमा पर स्थित जम्बूकांदी गांव के पास वह स्वस्थ हो रहा था।

यह भी पढ़े | दिल्ली डॉक्टर आत्महत्या मामला: सह-आरोपी कपिल नागर को कोर्ट से मिली जमानत: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हाथी ने आज सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दम तोड़ दिया।

इस घटना से कुछ ही दिन पहले केरल में दो हाथियों की मौत का मामला सामने आया था जिन्होंने विस्फोटकों से भरा फल कथित तौर पर चबा लिया था जिससे उनके मुंह में घाव हो गया था।

हालांकि, केरल की घटना जिसे कथित तौर पर मनुष्य-जानवर संघर्ष बताया जा रहा था, उसके उलट यह मामला हादसे के चलते लगी चोट का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)