देश की खबरें | बंगाल में महिला को हाथी ने पटका, मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जलपाईगुड़ी, 29 अगस्त पश्चिम बंगाल के कालिमपोंग जिले में शनिवार को 65 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर हाथी ने मार डाला।

एक वन अधिकारी ने बताया कि जलपाईगुड़ी जिले के वाशाबरी चाय बागान की रहने वाली गंगादेवी बस्तोला अपने मवेशियों को चराने के लिए कालिमपोंग जिले के एक जंगल में ले गयी थीं।

यह भी पढ़े | National Small Industry Day 2020: आत्मनिर्भरता के साथ रफ्तार पकड़ रहा एमएसएमई सेक्टर.

अधिकारी ने बताया कि अचानक से जंगल में से एक हाथी आया जिसने अपनी सूंढ से महिला को उठाकर मैदान पर पटक दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद हाथी जंगल में वापस चला गया।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

अधिकारी के मुताबिक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कालिमपोंग जिले के एक अस्पताल भेज दिया गया है।

पर्यावरणविदों ने वन विभाग से इलाके में मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)