नयी दिल्ली, 20 जनवरी बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) अपने उपभोक्ताओं के लिये बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों के त्वरित निटान के लिये 22 जनवरी को विशेष लोक अदालत आयोजित करेगी।
उत्तर दिल्ली की करीब 70 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘टाटा पावर डीडीएल दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सहयोग से रविवार को विशेष लोक अदालत आयोजित करेगी।’’
इस अदालत के जरिये बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों का तत्काल निपटान किया जाएगा।
बयान के अनुसार, इस विशेष लोक अदालत का आयोजन कंपनी के दिल्ली में रोहिणी स्थित ईएसी ऑफिस में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा।
ग्राहकों को लोक अदालत में भाग लेने के लिए 19124 पर कॉल या ‘ईएसी डॉट केयर एट टाटापावर-डीडीएल डॉट कॉम’ पर ईमेल भेज कर पंजीकरण कराना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY