श्रीनगर, 10 जुलाई श्रीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए 14 जुलाई को चुनाव होगा।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
निगम के सचिव ने नए महापौर के चुनाव के लिए निकाय की बैठक के लिए बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया।
जुनैद अजीम मट्टू को पिछले महीने उस समय पद से हटना पड़ा था जब निगम ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पारित कर दिया था।
यह भी पढ़े | दिल्ली के AIIMS अस्पताल की 10वीं मंजिल से 25 वर्षीय डॉक्टर ने लगाई छलांग, हालत नाजुक.
माना जा रहा था कि मट्टू को पद से हटाने के पीछे विवादों में रहे कारोबारी शेख इमरान हैं। इमरान पार्षद चुने जाने के बाद से कई बार अपनी निष्ठाएं बदल चुके हैं।
ऐसा माना जाता है कि इस बार इमरान खुद महापौर पद के लिए होड़ में हैं।
उन्हें पिछले साल दिसंबर में निगम के उप-महापौर पद से हटा दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY