देश की खबरें | चुनाव आयोग ने बिहार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या 40 से घटाकर 30 की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, नौ अक्तूबर कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या सीमित करने का फैसला किया है।

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या को 40 से घटाकर 30 कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर, ऑफ-लाइन कक्षाओं में 35,982 केन्द्रों में 7.48 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिल रही शिक्षा.

उन्होंने कहा कि राज्य में गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों के लिये स्टारक प्रचारकों की संख्या को 20 से घटाकर 15 कर दिया गया है ।

प्रचार के लिए स्टार प्रचारक को अनुमति संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी से 48 घंटे पहले लेना होगी।

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्टार प्रचारकों की संख्या की बात भी सामने आई थी।

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिये 71 सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर थी और इस दौरान 1357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया । प्रथम चरण के लिये 12 अक्तूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं और प्रथम चरण के लिये मतदान 28 अक्तूबर को होगा ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)