कोरोना वायरस से गुजरात में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 493 हो गई है।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद: शहर में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण हुई मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर गुजरात (Gujarat) में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 493 हो गई है.बता दें कि दूसरे अन्य राज्यों की तरह गुजरात भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं. इस प्रदेश में भी पिछले दो हफ्ते से एक के बाद के कोविड- 19 के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि भारत सरकार के साथ ही गुजरात सरकार इस महामारी को लेकर हर संभव लोगों को संयम बरतने की बात कह रही है.

राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि (Jayanti Ravi) ने कहा कि व्यक्ति की मौत शनिवार देर रात यहां एलजी अस्पताल में हुई.उन्होंने कहा कि वह हाइपरटेंशन से पीड़ित था. इसके साथ ही अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है. रवि ने बताया कि राज्य में सामने आए 25 नए मामलों में से 23 अहमदाबाद से मिले हैं जबकि दो आणंद जिले से हैं. यह भी पढ़े: कोरोना का प्रकोप: गुजरात में COVID-19 के 55 नये मामलों की पुष्टि, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 241

उन्होंने बताया कि 426 मरीजों में से 422 की हालत स्थिर है जबकि चार की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि अब तक 44 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड