विदेश की खबरें | पश्चिमी नेपाल में दो बार आए भूकंप से आठ लोग घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, पांच अप्रैल नेपाल के पश्चिमी जाजरकोट जिले में शुक्रवार को आए दो भूकंप में आठ लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए और ये मात्र तीन मिनट के अंतराल पर आए थे।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, जाजरकोट जिले में स्थानीय समयानुसार रात 8:07 बजे 5.2 तीव्रता का पहला भूकंप आया। इसके बाद रात 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

इसने बताया कि दोनों भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में जाजरकोट जिले के पानिक क्षेत्र में था।

अधिकारियों के अनुसार, जाजरकोट में भूकंप के कारण छह लोग और रुकुम पश्चिम में दो लोग घायल हो गए हैं।

पश्चिमी नेपाल के सुर्खेत, दैलेख और कालीकोट समेत पड़ोसी जिलों में भूकंप महसूस किया गया।

अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण जाजरकोट, रुकुम और कालीकोट जिले के कई घरों में दरारें आ गई हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकलते वक्त घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)