विदेश की खबरें | मेक्सिको में गोलीबारी की घटनाओं में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों ने एक घर में मौजूद चार लोगों को निशाना बनाया था और इस दौरान वहां मौजूद एक महिला भी मारी गयी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सालिओ कस्बे के दूरदराज के इलाके में बने मकान का इस्तेमाल मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों द्वारा किया जाता था।

इस बीच, मंगलवार देर रात एक हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गयी। गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक ने बताया कि तीन अन्य लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारी ने बताया कि पास के एक घर में 16 वर्षीय किशोरी और 16 माह का एक बच्चा मृत मिला, दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भी निशाना बनाया गया या वे गोलीबारी की की चपेट में आ गए।

लोगों के मारे जाने से गुआनाजुआतो राज्य के लोग स्तब्ध हैं।

राज्य की गृह सचिव लीबिआ गार्सिया ने ट्वीट किया,‘‘ सालिओ में आज जो हुआ उससे हमें गहरी पीड़ा पहुंची है। गुआनाजुआतो सरकार के तौर पर हम मिलकर काम करेंगे और उन कायरों को बचने का जरा भी मौका नहीं देंगे, जो लोगों की जिंदगियां लेते हैं।

उन्होंने लिखा,‘‘ पीड़ितों को न्याय मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)