देश की खबरें | आठ करोड़ रुपये का गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, पांच सितंबर तेलंगाना से गांजा लाकर कई राज्यों में बेचने वाले दो लोगों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी जनपद गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इनके पास से करीब आठ करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ है।

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ राजकुमार मिश्रा और उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के जनपद मालवा के सुसनेर थाना क्षेत्र से शुभम त्यागी निवासी गांव सुहाना जनपद गाजियाबाद तथा लोकेश सिंह निवासी बेगमाबाद मोदी नगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। ये लोग तेलंगाना से एक ट्रक में गांजा भरकर उत्तर प्रदेश ला रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनावी अभियान में दम भरने के लिए लालू के बेटे तेजप्रताप ने दिया नया नारा, ट्विटर पर लिखा- रहो तैयार, क्योंकि तेजस्वी के नेतृत्व में चमकेगा बिहार.

अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई को मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से एसटीएफ ने 1,727 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ करोड़ रुपये बताई जाती है।

यह भी पढ़े | पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से तेलंगाना से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में बेच रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)