नयी दिल्ली, 23 सितंबर बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने बुधवार को रजत सूद को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किये जाने की घोषणा की।
ईईएसएल की विज्ञप्ति के अनुसार सूद अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे निदेशक (वाणिज्यिक) एस गोपाल की जगह लेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अमल में आ गयी है।
सूद के ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का 29 साल का अनुभव है। उनके कार्यों की सूची में ऊर्जा क्षेत्र में पुनर्गठन, व्यापार रणनीति और अधिग्रहण शामिल हैं।
ईईएसएल से जुड़ने से पहले, सूद स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन लि. में कार्यकारी उपाध्यक्ष थे। वह सीमेंस आईटी सोल्यूशंस (एसआईएसएल) और पीडब्ल्यूसी में भी शीर्ष पदों पर काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.
अपनी नियुक्ति के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ईईएसएल एक नया और गतिशील संगठन है और मैं देश में ऊर्जा दक्षता में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रशंसक रहा हूं। ईईएसएल ने इमारतों, परिवहन, लाइटिंग और ऊर्जा उत्पादन में दक्षता को लेकर जो प्रभावी कदम उठाये हैं, वे मील के पत्थर हैं।’’
सूद ने कहा, ‘‘मैं इस महत्वपूर्ण कंपनी की अगुवाई कर खुश और स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं और नवीन ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों के माध्यम से एक ऊर्जा सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लक्ष्य की दिशा में काम करूंगा।’’
ईईएसएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीसी) सौरभ कुमार ने कहा, ‘‘रजत सूद के पास ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का अच्छा-खासा अनुभव है। उनके पास जो जानकारी और नजरिया है, उससे ईईएसएल ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करने में सक्षम होगा...।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY