देश की खबरें | शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री ब्रेंडन ओ’कॉनर से मिले

नयी दिल्ली, 20 जुलाई केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष ब्रेंडन ओ’कॉनर से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में जारी सहयोग पर चर्चा किया।

प्रधान ने कहा, ‘‘दोनों देशों को इन प्रक्रियाओं को भारत में दोहराने के तरीके तलाशने चाहिए और भविष्य में आने वाले रोजगारों के हिसाब से युवाओं को प्रशिक्षित करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र की तकनीक, खनन, जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और भविष्य की तकनीक जैसे एआई (कृत्रिम बुद्धिमतता) और रोबोटिक्स के क्षेत्र में विस्तृत संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। यह भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के लिए सर्वोत्तम समय है, हालांकि दोनों देशों के बीच संबंध फिलहाल बहुत मजबूत है।’’

प्रधानमंत्री ने ओ’कॉनर को इस साल गुजरात के गांधीनगर में सितंबर में आयोजित हो रहे ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा एवं कौशल परिषद की सातवीं बैठक में आने का भी न्योता दिया।

ओ’कॉनर ने कहा कि छात्रों के आवागमन को सरल बनाना उनके देश की प्राथमिकता है और ऑस्ट्रेलिया वीजा प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)