नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सीमांचल दास को प्रवर्तन निदेशालय में प्रधान विशेष निदेशक के तौर पर एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह कहा गया है।
दास 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी हैं।
यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.
कार्मिक मंत्रालय के मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दास की प्रति नियुक्ति अवधि को 22 मार्च 2020 से एक साल के लिये बढ़ाने को मंजूरी दी है।
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निजी सचिव रहे दास को मार्च 2018 में प्रधान विशेष निदेशक नियुक्त किया गया। उस समय यह नया पद सृजित किया गया। केन्द्रीय जांच एजेंसी में उनकी नियुक्ति दो साल के लिये की गई थी। उन्हें अन्य संबंधित अपराधों के साथ ही मनी लांड्रिंग मामलों की जांच का काम दिया गया।
यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.
भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1984 बैच के अधिकारी संजय कुमार मिश्रा प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY