देश की खबरें | राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी में प्रदर्शन किया

मेंगलुरु (कर्नाटक), 17 जून राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में विरोध मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल कर रही है।

मेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बी रामनाथ राय ने कहा कि राहुल से ईडी की पूछताछ निंदनीय है और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के चलते विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ऐसे कई राजनेताओं के खिलाफ मामलों को बंद कर दिया गया जो भाजपा में शामिल हो गए।

वहीं, उडुपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)