नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बेटे को पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार रनिंदर सिंह को 27 अक्टूबर को जालंधर में एजेंसी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।
यह भी पढ़े | Yes Bank ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 129 करोड़ रुपये का लाभ कमाया.
इस समन का संबंध विदेश में कथित रूप से अज्ञात संपत्ति होने के सिलसिले में विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ईडी द्वारा दर्ज मामले से है।
रनिंदर सिंह से 2016 में इस मामले में ईडी ने पूछताछ की थी और उनसे स्विटरजरलैंड में धन के कथित अंतरण और ब्रिटिश वर्जिन आईसलैंड में एक न्यास और कुछ सहायक संस्थाएं खोलने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विदेश में कथित रूप से संपत्तियां होने के मामले की पहले आयकर विभाग ने जांच की थी।
रनिंदर सिंह ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी रानिंदर सिंह का बयान दर्ज करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY