एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ईश्वरन का फ्लॉप शो जारी, इंग्लैंड लायंस बड़ी जीत की ओर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अभिमन्यु ईश्वरन का संभावित रूप से करियर बदलने वाले मुकाबलों में विफलता का दौर जारी रहा जिससे इंग्लैंड ‘ए’ की टीम शुक्रवार को यहां पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद भारत ‘ए’ पर बड़ी जीत से छह विकेट दूर है।

खेल की खबरें | ईश्वरन का फ्लॉप शो जारी, इंग्लैंड लायंस बड़ी जीत की ओर

अहमदाबाद, 19 जनवरी अभिमन्यु ईश्वरन का संभावित रूप से करियर बदलने वाले मुकाबलों में विफलता का दौर जारी रहा जिससे इंग्लैंड ‘ए’ की टीम शुक्रवार को यहां पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद भारत ‘ए’ पर बड़ी जीत से छह विकेट दूर है।

भारत ‘ए’ ने 490 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप तक चार विकेट 159 रन पर गंवा दिये थे।

अंतिम दिन भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के लिए 331 रन की जरूरत होगी और उसके पास केवल दो मजबूत बल्लेबाज बी साई सुदर्शन और विकेटकीपर कोना भरत बचे हैं। सलामी बल्लेबाज सुदर्शन 53 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि भरत अभी बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

सरफराज खान (67 गेंद में 55 रन) अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

इससे पहले इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाजों ने स्पिनर मानव सुतार और पुलकित नारंग के खिलाफ तेजी से रन बनाकर 29 ओवर में छह विकेट पर 163 रन पर दूसरी पारी घोषित की।

पहली पारी में 154 रन से शानदार शतक जड़ने वाले कीटन जेनिंग्स ने दूसरी पारी में 65 गेंद में 64 रन बनाये। उन्होंने जेम्स रियू के साथ 95 रन की भागीदारी निभायी। रियू 61 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

दिन की शुरूआत में भारतीय टीम 227 रन पर सिमट गयी थी जिसमें रजत पाटीदार ने 151 रन बनाये।

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ‘ए’ टीम के कप्तान ईश्वरन ने तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स की गेंद पर बल्ला छुआ दिया और स्टंप के पीछे विकेटकीपर ओली रॉबिन्सन ने उन्हें कैच आउट किया।

ईश्वरन ऑफ स्टंप के ऊपर जाती गेंद के प्रति असहज हो जाते हैं जो जगजाहिर है। वह लंबे समय से भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में चल रहे हैं लेकिन बड़े मौके पर उनकी विफलता ही उनके लिए सबसे बड़ी बाधा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).