Earthquake in UP: लखनऊ, आसपास के जिलों में 5.2 तीव्रता का भूकंप, बहराइच रहा केंद्र
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा आसपास के कई जिलों में 19-20 अगस्त की मध्य रात्रि को भूकंप के झटके महसूस किए गए.
लखनऊ, 20 अगस्त : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा आसपास के कई जिलों में 19-20 अगस्त की मध्य रात्रि को भूकंप के झटके महसूस किए गए.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह जलजला 19-20 अगस्त की मध्य रात्रि को करीब एक बजकर 12 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 5.2 रही. यह भी पढ़ें :Mathura: जन्माष्टमी के दौरान बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर दो की मौत उत्तर प्रदेश
भूकंप का केंद्र नेपाल के सीमावर्ती जिले बहराइच में भूतल से 82 किलोमीटर गहराई में था. हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल की कोई खबर नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

