कान्हांगड (केरल), 24 दिसंबर उत्तरी केरल में कान्हांगड नगर पालिका के कल्लोरवी में कुछ लोगों ने कथित तौर पर डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के 30 वर्षीय कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मृतक ओऊफ अब्दुल रहमान सत्तारूढ़ माकपा की युवा इकाई डीवाईएफआई का सक्रिय सदस्य था।
खबरों में दावा किया गया है कि घटना में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की यूथ लीग के कार्यकर्ताओं का हाथ है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने कहा कि घटना उस समय घटी जब रहमान और उसके तीन दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर भावानगर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इन लोगों को रोका और कथित तौर पर रहमान की छाती पर चाकू से हमला किया।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई ’ से कहा, ‘‘जांच चल रही है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हम इस समय यह नहीं कह सकते कि यह राजनीतिक हत्या है या नहीं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY