देश की खबरें | कार चलाते वक्त ड्राइवर को आयी नींद, दुर्घटना में छह लोग की मौत

विल्लुपुरम (तमिलनाडु), 16 जुलाई जिले में एक कार बृहस्पतिवार तड़के पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग और ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को चोटें आयी हैं।

पुलिस ने आज बताया कि विल्लुपुरम से करीब 38 किलोमीटर दूर टिंडिवनम के पास पतीरी गांव में आज तड़के यह हादसा हुआ। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, फोर्ट में पांच मंजिला इमारत हुई धराशायी तो मलाड में गिरा रूम का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

अधिकारी ने बताया कि दोनों घायल बच्चों (चार और नौ साल उम्र) को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में आठ साल की एक बच्ची की भी मौत हुई है।

यह भी पढ़े | मुंबई: शहर में भारी बारिश के बाद सायन एरिया में हुआ गंभीर जलभराव : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि हादसे से ठीक पहले करीब सुबह सवा पांच बजे ड्राइवर को नींद का गयी थी। उस समय कार पतीरी गांव के बाहर राजमार्ग पर थी।’’

उन्होंने बताया कि जैसे ही कार पेड़े से टकरायी, ड्राइवर ने अपना नियंत्रण वाहन पर खो दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)