उन्होंने बताया कि थाने पर हमले की इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
पेरिस पुलिस मुख्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि पेरिस के पूर्व में स्थित शामपिगने सुर मार्ने में एक आवासीय परियोजना में स्थित पुलिस थाने पर यह हमला हुआ।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इस्लामाबाद में COVID19 के बढ़ते मामलों के बाद मिनी स्मार्ट लॉकडाउन लागू.
पुलिस अधिकारियों पर कई बार हुए हमलों की कड़ी में यह ताजा घटना है।
गृह मंत्री गेराल्ड दारमनीन ने कहा कि यह फ्रांस में बर्बरता बढ़ने का संकेत है।
ले पारेसियन अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि करीब 40 हमलावर थे।
पिछले हफ्ते पेरिस के एक उपनगर में सादे कपड़ों में एक वाहन से दो पुलिस अधिकारियों को खींच कर बाहर निकाला गया था और उन्हें उनकी ही पिस्तौल से कई गोलियां मारी गई थी। एक अधिकारी की हालत गंभीर है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY