नयी दिल्ली, 29 जून उत्तरी पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में स्थित एक क्लीनिक में 34 वर्षीय नर्स के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सुन्दर नगरी के एक क्लीनिक में नर्स के रूप में काम करने वाली महिला ने अगस्त, 2021 में डॉक्टर पर उसके साथ बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था जिसके बाद यह गिरफ्तार हुई है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने डॉक्टर पर उससे सात लाख रुपये वसूलने का आरोप भी लगाया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने 13 जून को नंदनगरी थाने में इसकी शिकायत दी जिसके आधार पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा, जांच के दौरान आरोपी डॉक्टर को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से पकड़ा और गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना जिस क्लीनिक में हुई थी वह कुछ समय से बंद है।
उसने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY