नयी दिल्ली, 13 अगस्त दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को अपने 23 स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डीएमआरसी प्रमुख विकास कुमार ने आम आदमी, यात्रियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों की मौजूदगी में आईएनए मेट्रो स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक घर या कार्यालय में तिरंगा फहराने या लगाने का आग्रह किया है।
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि इन स्टेशनों में दिलशाद गार्डन, इंद्रलोक, विधानसभा, सिविल लाइंस, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जोर बाग शामिल हैं।
बयान में कहा गया है कि इसके अलावा बाराखम्बा रोड, मंडी हाऊस, सुप्रीम कोर्ट, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर, नेहरू प्लेस, नयी दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, एयरोसिटी और द्वारका सेक्टर-21 शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि साथ ही अन्य सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी तिरंगा लगाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY