देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी में ढोक रक्षा समिति का सदस्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक दूरस्थ गांव में सोमवार को गोलीबारी में ढोक रक्षा समिति का एक सदस्य घायल हो गया।
भद्रवाह/ जम्मू, 22 जून जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक दूरस्थ गांव में सोमवार को गोलीबारी में ढोक रक्षा समिति का एक सदस्य घायल हो गया।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी(सीडीपीओ) आदिल रिशु ने बताया कि भद्रवाह से 16 किलोमीटर दूर झोमपारी दल में ढोक (झोपड़ी) पर अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में दुग्गी-दंडी गांव के गोपाल नाथ (35) घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि नाथ और एक अन्य अधिकारी फिरोज दीन अपनी भेड़ों के साथ ढोक में मौजूद थे जब अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी।
रिशु ने बताया कि पुलिस ने इलाके से 12-बोर की पिस्तौल भी बरामद की है।
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना में आतंकवादियों की कोई संलिप्तता नहीं दिखाई दे रही। आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

