भोपाल, 18 अक्टूबर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजो में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि (स्वास्थ्य के देवता) की पूजा की जाएगी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के पुस्तकों का हिंदी संस्करण रविवार को पेश किया गया।
सारंग ने कहा कि गणपति उत्सव की तर्ज पर हर साल राज्य में मेडिकल कॉलेज में धनतेरस धूमधाम से मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में धन्वंतरि पूजा आयोजित करने के पीछे मंशा मध्य प्रदेश के स्वस्थ राज्य बनाना है।
सारंग ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भगवान धन्वंतरि की पूजा करके, हम अपने और दूसरों के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। धनतेरस (जो इस साल 22 अक्टूबर को है) पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम आयोजित कर भगवान धन्वंतरि की पूजा करेंगे। इसमें सभी डॉक्टर, छात्र और रोगियों के तीमारदार भाग लेंगे और सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे।’’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रथम वर्ष के एमबीबीएस पाठ्यक्रम की तीन पाठ्यपुस्तकों के हिन्दी संस्करण का विमोचन किया।
यह मध्य प्रदेश सरकार की हिंदी में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY