नोएडा, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के नोएडा में झारखंड प्रांत के धनबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के बेटे से रायपुर गांव में बुधवार रात को चार युवकों ने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि विधायक का बेटा आदित्य एमिटी विश्वविद्यालय का छात्र है। बताया जाता है कि आदित्य धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा के बेटे हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आदित्य पुत्र राज सिन्हा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि भानू चौहान, श्रवण चौहान, सागर चौहान एवं संचित ने उनसे मारपीट की।
आदित्य ने बताया कि वह रायपुर गांव में स्थित एक पीजी में रहते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
उन्होंने कहा कि आदित्य को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY