जरुरी जानकारी | डीजीजीआई, जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी बिल मामले में 104 लोगों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, चार दिसंबर जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) और सीजीएसटी आयुक्त कार्यालयों ने फर्जी जीएसटी बिलों के मामले में अभियान के तहत तीन सप्ताह में 104 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन फर्जी बिलों का उपयोग अवैध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने में किया जा रहा था।

प्राधिकरण ने शुक्रवार को धाोखाधड़ी कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया। 65 मामले दर्ज किये और 114 फर्जी इकाइयों का पता लगाया।

यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.

देशव्यापी अभियान के तहत जीएसटी अधिकारियों ने 3,479 फर्जी जीएसटीआईएन इकाइयों के खिलाफ अब तक 1,161 मामले दर्ज किये।

डीजीजीआई सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत 38 से अधिक शहरों/महानगरों में तलाशी और सर्वे किये गये। इन शहरों में मेरठ, भोपाल, जयपुर, बेंगलुरू, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, विशापत्तनम, कोयंबटूर आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां लाखों कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, 1 जनवरी 2021 से मिलेगा फायदा.

सूत्रों के अनुसार इन मामनों में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)