हरिद्वार (उत्तराखंड), तीन जुलाई धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां देश-विदेश से लोग अपने गुरुओं के दर्शन के लिए अखाड़ों और आश्रमों में पहुंचे तथा गंगा नदी में डुबकी लगायी।
गुरु पर्व को लेकर यहां भारी उत्साह दिखा। अपने-अपने गुरुओं के दर्शन के लिए अखाड़े-आश्रमो में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
हर की पौड़ी पर भी गंगा स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पुराणों के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है और इस दिन ही वेदों के रचयिता वेदव्यास का जन्म हुआ था।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि शास्त्रों मे गुरु का स्थान सर्वोच्च तथा गुरु-शिष्य का संबंध सबसे पवित्र माना जाता है।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु के प्रति कृतज्ञता और समर्पण दिखाने का दिन है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार मे भारी भीड़ होने के कारण नगर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY