देश की खबरें | दिल्ली आबकारी नीति मामले में घटनाक्रम

नयी दिल्ली, 27 फरवरी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और सोमवार को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में घटनाक्रम इस प्रकार हैं :

17 नवंबर 2021 : दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 लागू की।

31 जुलाई 2022 : नीति जांच के दायरे में आयी, दिल्ली सरकार ने इसे रद्द किया।

17 अगस्त 2022 : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

19 अगस्त 2022 : सीबीआई ने यहां सिसोदिया के परिसर पर तलाशी ली।

22 अगस्त 2022 : ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी से निकला धन शोधन का मामला दर्ज किया।

17 अक्टूबर 2022 : सीबीआई अधिकारियों ने करीब आठ घंटे तक सिसोदिया से पूछताछ की।

25 नवंबर 2022 : सीबीआई ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

15 दिसंबर 2022 : अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया।

18 फरवरी 2023 : सीबीआई ने सिसोदिया को सम्मन भेजा।

26 फरवरी 2023 : सीबीआई ने कई घंटे तक पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया।

27 फरवरी 2023 : सीबीआई की विशेष अदालत ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए एजेंसी की पांच दिन की हिरासत में भेजा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)