देश की खबरें | दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की हालत स्थिर, अगले कुछ दिनों में फिर होगी कोविड-19 जांच
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर कोविड-19 संक्रमण का एक सरकारी अस्पताल में उपचार करा रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत स्थिर है और अगले कुछ दिन में उनकी संक्रमण को लेकर फिर जांच की जाएगी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सेंसेक्स में 1,114.8 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,805.5 तक लुढका: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद सिसोसिया घर में पृथक-वास कर रहे थे। इसके बाद उन्हें बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “वह कल से आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मंत्री को ऑक्सीजन की मदद दी जा रही है और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।”

यह भी पढ़े | Farm Bills: कृषि बिल के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंजाब के फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको आंदोलन जारी.

एलएनजेपी, कोविड-19 के मरीजों के लिए एक निर्दिष्ट अस्पताल है।

डॉक्टर ने कहा, “कुछ दिनों में उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी।”

यह पूछे जाने पर कि क्या सिसोदिया को कोई अन्य रोग भी हैं, डॉक्टर ने कहा, “उन्हें हाइपरटेंशन है।”

आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता को बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में कमी बाद बुधवार को शाम चार बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, “उन्हें एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया था क्योंकि उनके शरीर का तापमान उच्च बना हुआ था और उनमें ऑक्सीजन का स्तर थोड़ा कम हो गया था।”

सिसोदिया की जांच में 14 सितंबर को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)