डेल्हीवरी ने दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु में मांग आधार पर सामान पहुंचाने की सेवा शुरू की

लॉजिस्टिक कंपनी डेल्हीवरी ने अहमदाबाद में पायलट पेशकश के बाद शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में 'डेल्हीवरी डायरेक्ट ऐप' के जरिये मांग के आधार पर शहरी सामान पहुंचाने की सेवा शुरू करने की घोषणा की.

नयी दिल्ली, 20 जून : लॉजिस्टिक कंपनी डेल्हीवरी ने अहमदाबाद में पायलट पेशकश के बाद शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में 'डेल्हीवरी डायरेक्ट ऐप' के जरिये मांग के आधार पर शहरी सामान पहुंचाने की सेवा शुरू करने की घोषणा की.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सेवा स्थानीय आपूर्ति के लिए बुकिंग के 15 मिनट के भीतर सामान ले लेगी. इसमें दोपहिया वाहनों का उपयोग पार्सल आपूर्ति के लिए किया जाएगा, जबकि बड़े सामान पहुंचाने के लिए तीन और चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल होगा. बयान के अनुसार, डेल्हीवरी डायरेक्ट ऐप गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, जहां ग्राहक मांग के आधार पर बुकिंग कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : Mumbai Metro Ride: मुंबई मेट्रो का रिकॉर्ड तोड़ सफर, 18 जून को बारिश के बीच एक दिन में 2.94 लाख से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

डेल्हीवरी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) साहिल बरुआ ने कहा कि यह पेशकश देश भर के लाखों उपभोक्ताओं और एसएमई को एक लॉजिस्टिक समाधान देती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट