देश की खबरें | दिल्ली समाज कल्याण विभाग ने अधिकारियों से सीधी बैठकों से बचने को कहा
जियो

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वे जितना संभव हो आमने-सामने की बैठकों से बचें ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम से बचा जा सके।

विभाग ने अधिकारियों के दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने पर भी रोक लगा दी है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जम्मू जन संवाद रैली' को किया संबोधित: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वीडियो या ऑडियो कॉल के जरिये ही बैठकें करें।

विभाग ने कार्यालय में अपनाये जाने वाले नये दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि अगर सीधी बैठकें जरूरी हों तो संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि ये 15 मिनट में खत्म हो जाएं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद- 2 घायल.

इसमें कहा गया है कि बैठक व्यवस्था में दूरी बनाकर रखने के नियमों का पालन होना चाहिए।

दिशानिर्देशों के अनुसार अधिकारियों द्वारा आमने-सामने बातचीत कम से कम होनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि किसी एक अधिकारी की डेस्क पर साथ में बैठकर खाने से भी सख्ती से बचना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)