Delhi Weather Update: मानसून के इस मौसम में बारिश 46 वर्षों में सबसे अधिक

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि इस साल मानसून के अत्यधिक असामान्य मौसम में दिल्ली में अभी तक 1,136.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो 46 वर्ष में सबसे अधिक तथा पिछले साल दर्ज की गयी बारिश से लगभग दोगुनी है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि इस साल मानसून के अत्यधिक असामान्य मौसम में दिल्ली में अभी तक 1,136.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो 46 वर्ष में सबसे अधिक तथा पिछले साल दर्ज की गयी बारिश से लगभग दोगुनी है. ये आंकड़ें बदल सकते हैं क्योंकि शहर में दिन में और बारिश का अनुमान है.

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला ने 1975 के मानसून के मौसम में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी. इस साल बारिश पहले ही 1,100 के आंकड़ें को पार कर गयी है और मानसून का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है.’’ आईएमडी के अनुसार, सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून के मौसम के दौरान 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ठाणे में इमारत का हिस्सा गिरने से तीन घायल, अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

मानसून का मौसम शुरू होने पर एक जून से 11 सितंबर तक शहर में सामान्य तौर पर 590.2 मिमी बारिश होती है. मानसून 25 सितंबर तक दिल्ली से चला जाता है. अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 17-18 सितंबर के आसपास बारिश आने का अनुमान है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट