दिल्ली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर एमबीबीएस छात्रा से यहां दुष्कर्म करने के 26 वर्षीय आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 फरवरी : दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर एमबीबीएस छात्रा से यहां दुष्कर्म करने के 26 वर्षीय आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कथित घटना मध्य दिल्ली के करोलबाग की है.
पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय छात्रा डेटिंग ऐप के जरिये युवक से जून 2020 में मिली और तब से दोनों संपर्क में थे. पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी को महिला ने आरोप लगाया कि पुरुष ने होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: छुट्टी नहीं मिलने पर रेलवे ट्रैकमैन ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि निगरानी और तकनीकी सहायता से युवक के सीकर निवासी होने का पता लगाया गया और फिर टीम को जयपुर भेजकर उसे गिरफ्तार किया गया.
Tags
संबंधित खबरें
‘I Love Her’: उज्जैन में सनकी आशिक की करतूत, महिला के अंडरगारमेंट्स चुराते CCTV में कैद; सीने पर गुदवाया था नाम
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Mumbai Shocking News: मुंबई के विले पार्ले में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत, बहन को बचाने आए 24 वर्षीय भाई की जीजा ने की हत्या
Saharanpur Shocker: रेप केस से बचने के लिए युवक ने रची खुद की मौत की साजिश, कर्जदार की हत्या कर कार में जलाया शव; चार आरोपी गिरफ्तार
\