नयी दिल्ली, 10 जुलाई यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 25 वर्षीय एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने शुक्रवार को एक छात्रावास की दसवीं मंजिल से छलांग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख.
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अनुराग के रूप में की गई है और वह मनोविज्ञान विभाग में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अनुराग डॉक्टर छात्रावास में रहता था और कथित तौर पर शाम पांच बजे वह छात्रावास की दसवीं मंजिल से कूद गया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “उसे एम्स कैजुअल्टी ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”
सूत्रों के अनुसार डॉक्टर अवसाद से ग्रस्त था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY