देश की खबरें | दिल्ली: कोविड-19 से संक्रमित पत्रकार ने एम्स की इमारत से कूदकर आत्महत्या की

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में कोविड​​-19 का इलाज करा रहे 37 वर्षीय एक पत्रकार ने सोमवार दोपहर अस्पताल की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा में रहने वाला पत्रकार एक हिंदी दैनिक अखबार में काम करता था।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 279 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह घटना दोपहर लगभग दो बजे हुई, जिसके बाद उस व्यक्ति को अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) देवेंद्र आर्य के अनुसार, 24 जून को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पत्रकार को ट्रामा सेंटर के कोविड​​-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार का फैसला, प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी युवाओं को मिलेगी नौकरी.

एम्स के एक सूत्र ने कहा, "उन्हें 24 जून को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था और बाद में ‘हाई डिपेंडेंसी यूनिट’ में भेज दिया गया था।"

डॉक्टर ने कहा कि हाल ही में उनकी ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)