देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में नौ विषयों में 1330 नयी सीटें जोड़ने की घोषणा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस साल से गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में नौ पाठ्यक्रमों के लिए 1300 अतिरिक्त सीटें जोड़ने की बुधवार को घोषणा की ।

सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हम अब भी कोरोना का सामना कर रहे हैं लेकिन इस साल स्नातक करने वालों और उच्च शिक्षा हासिल करने का इरादा रखने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है।’’

यह भी पढ़े | Union Minister Smriti Irani Tests Positive For Covid-19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय में मौजूदा नौ पाठ्यक्रमों के लिए 1330 अतिरिक्त नयी सीटें जोड़ने का निर्णय किया है।’’

आईपी विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर मौजूदा नौ पाठ्यक्रमों में नयी सीटें बढ़ायी जाएंगी। सिसोदिया ने कहा, ‘‘इन 1330 सीटों में से सबसे ज्यादा कुल 630 सीटें बीटेक के लिए आवंटित की गयी हैं। ’’

यह भी पढ़े | CAT 2020 Admit Card Released: कैट परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड.

नौ पाठ्यक्रमों के लिए अतिरिक्त सीटें बी. वोकेशनल (20 सीटें), बीबीए (120 सीटें), बी कॉम (220 सीटें), बीए अर्थशास्त्र (120 सीटें), बीसीए (90 सीटें), एमबीए (60 सीटें), एमएससी योग (15 सीटें) और एम.वोकेशनल (55 सीटें) हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘अत्यधिक मुश्किल भरे वर्ष के दौरान छात्रों के लिए नये अवसर की पेशकश करने के प्रयास के तहत अतिरिक्त सीटें शामिल की गयी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)