Delhi Crime: जबरन वसूली के मामले में राष्ट्रीय स्तर के पूर्व साइकिल चालक, शिक्षक समेत 4 गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में 24 अगस्त को एक आभूषण की दुकान पर जबरन वसूली की कोशिश के दौरान कथित तौर पर गोलीबारी करने के मामले में राष्ट्रीय स्तर के पूर्व साइकिल चालक और एक शिक्षक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Credit -(Photo : X)

नयी दिल्ली, 3 सितंबर : दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में 24 अगस्त को एक आभूषण की दुकान पर जबरन वसूली की कोशिश के दौरान कथित तौर पर गोलीबारी करने के मामले में राष्ट्रीय स्तर के पूर्व साइकिल चालक और एक शिक्षक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनोज सी ने बताया कि भागने से पहले आरोपियों ने एक ‘नोट’ छोड़ा था जिसमें उन्होंने आभूषण विक्रेता से एक करोड़ रुपये की मांग की थी. नोट पर चार बदमाशों नीरज बवाना, नवीन बाली, बंबीहा और भोला के नाम भी लिखे थे. मनोज ने बताया कि 28 अगस्त को विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने दो संदिग्धों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी निक्की बिधूड़ी और मथुरा निवासी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में फुटबॉल के लिए समर्पित होंगे एक हजार खेल के मैदान: CM योगी

उन्होंने बताया कि उन दोनों की निशानदेही पर मुख्य शूटर आकाश उर्फ कातिल निवासी हापुड़ और मुख्य साजिशकर्ता हरेंद्र उर्फ केडी निवासी ग्रेटर नोएडा को भी गिरफ्तार किया गया. डीसीपी ने बताया कि हरेंद्र एक स्कूल टीचर है जबकि हेमंत राष्ट्रीय स्तर का साइकिल चालक रह चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत