एजेंसी न्यूज

CISF Jawan Commits Suicide: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वीडियो CCTV में कैद

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 36 वर्षीय कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम विहार (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

CISF Jawan Commits Suicide: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वीडियो CCTV में कैद
suicide

नयी दिल्ली, 7 अप्रैल : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 36 वर्षीय कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम विहार (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई.

उन्होंने बताया कि जवान सहारे किशोर सामराव का शव 'एक्स-रे बैगेज स्कैनर' के पास से बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भर्ती हुआ था और 2022 में उसे सीआईएसएफ (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में तैनात किया गया था. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़ें : Karnataka Bus Accident: कर्नाटक में बस पलटने से चार लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि जवान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरेला इलाके में रहता था. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मामले की जांच कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).