जम्मू, 27 अगस्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां अगले महीने आयोजित होने वाली नॉर्थ टेक संगोष्ठी में भाग ले सकते हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 11 सितंबर से होगी जिसमें 150 से अधिक विक्रेता अपने-अपने सैन्य उपकरण प्रदर्शित करेंगे।
सांबा जिले में देवक नदी पर निर्मित एक पुल के अलावा हवाई पट्टी और सुरंग समेत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 74 अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए रक्षा मंत्रालय के जम्मू क्षेत्र में 12 सितंबर से दो दिवसीय दौरा करने की संभावना है।
जम्मू स्थित रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि जम्मू स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में आयोजित होने वाली संगोष्ठी एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन कार्यक्रम है जो सेना और उद्योग के बीच भागीदारी के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा।
लेफ्टिनेंट कर्नल बर्तवाल ने कहा कि संगोष्ठी में लगभग 150 विक्रेताओं के भाग लेने की उम्मीद है जिसमें 11 और 12 सितंबर को एक सेमिनार और प्रदर्शनी का आयोजन शामिल है और समापन दिवस पर सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY