विदेश की खबरें | यूक्रेन के ओडेसा शहर में रूस के ड्रोन हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मलबे से एक और बच्चे का शव निकाला गया है। इससे पहले, दो बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घातक हमले के मद्देनजर पश्चिमी सहयोगी देशों से यूक्रेन की वायु रक्षा मजबूत करने की अपील की है।

ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम पर कहा कि बचावकर्मियों ने रविवार सुबह एक महिला और उसके बच्चे का शव निकाला।

किपर ने कहा कि आपात कर्मी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।

इस बीच,यूक्रेन मामलों पर चीन के विशेष दूत ने यूरोप की अपनी यात्रा के पहले चरण में मास्को में शनिवार शाम वरिष्ठ रूसी राजनयिकों के साथ बातचीत की।

रूस की सरकारी मीडिया द्वारा रविवार सुबह जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विशेष प्रतिनिधि ली हुई और रूसी उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन इस बात पर सहमत हुए कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)