एजेंसी न्यूज

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में हवाई अड्डे पर विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हुई

अधिकारियों ने बताया कि यह देश में अब तक हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है. देश की राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव दल मुआन शहर स्थित इस हवाई अड्डे पर ‘जेजू एयर’ यात्री विमान से लोगों को निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है. विमान में 181 यात्री सवार थे.

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में हवाई अड्डे पर विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हुई

अधिकारियों ने बताया कि यह देश में अब तक हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है. देश की राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव दल मुआन शहर स्थित इस हवाई अड्डे पर ‘जेजू एयर’ यात्री विमान से लोगों को निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है. विमान में 181 यात्री सवार थे.

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान 15 वर्ष पुराना बोइंग 737-800 जेट था, जो बैंकॉक से लौट रहा था और दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर हुई. अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि आग लगने की घटना में कम से कम 176 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 83 महिलाएं और 82 पुरुष शामिल हैं, हालांकि 11 अन्य लोगों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी. एजेंसी के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि घटना के करीब छह घंटे बाद भी विमान में सवार बाकी लोग लापता हैं. बचाव दल ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जो चालक दल के सदस्य थे. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वे होश में हैं.

अग्निशमन एजेंसी ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 32 गाड़ियों और कई हेलीकॉप्टर तैनात किए. एजेंसी के मुताबिक, करीब 1,560 अग्निशमन कर्मी, पुलिस अधिकारी, सैनिक और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर हैं. वाईटीएन टेलीविजन द्वारा प्रसारित एक फुटेज में ‘जेजू एयर’ विमान हवाई पट्टी पर फिसलकर एक कंक्रीट की दीवार से टकराता हुआ दिखता है. अन्य स्थानीय टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान से काले धुएं का गुबार निकलता दिखा. मुआन अग्निशमन केंद्र के प्रमुख ली जियोंग-ह्योन ने संवाददाताओं से कहा कि विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है और मलबे के बीच केवल ‘टेल असेंबली’ ही पहचानी जा सकती है. ली ने बताया कि कर्मचारी दुर्घटना के कारणों के बारे में विभिन्न संभावनाओं की जांच कर रहे हैं. इसमें विमान के पक्षियों से टकराने के पहलू की भी जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरियाई एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 28 की मौत

परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि संचार रिकॉर्ड के उनके शुरुआती आकलन से पता चला कि हवाई अड्डे के नियंत्रण टावर ने विमान को उतरने से कुछ समय पहले पक्षियों के टकराने की चेतावनी जारी की और पायलट को एक अलग क्षेत्र में उतरने की अनुमति दी. अधिकारियों ने कहा कि पायलट ने दुर्घटना से पहले संकट संकेत भेजा था. परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जू जोंग-वान ने बताया कि कर्मचारियों ने विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ से उड़ान डेटा और ‘कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर’ प्राप्त कर लिए हैं, जिसकी जांच सरकारी विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी तथा दुर्घटना और आग के कारणों का पता लगाया जाएगा. जू ने बताया कि मुआन हवाई अड्डे का रनवे एक जनवरी तक बंद रहेगा. मुआन में आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि विमान के ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी आ गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).