एजेंसी न्यूज

गुजरात के अहमदाबाद जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 200 के पार

अधिकारियों ने बताया कि जिले में एक दिन में कोविड-19 से यह सबसे अधिक मौतें हैं। जिले में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 208 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

गुजरात के अहमदाबाद जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 200 के पार
जमात

अहमदाबाद, तीन मई गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण 23 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 200 के पार चली गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में एक दिन में कोविड-19 से यह सबसे अधिक मौतें हैं। जिले में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 208 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को अहमदाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमण के 274 नये मामले सामने आए जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,817 हो गई है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक अहमदाबाद में रविवार को जिन 23 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई उनमें से 19 अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

प्रशासन ने बताया कि अहमदाबाद में रविवार को 71 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अबतक जिले में 533 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).