मुजफ्फरनगर, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले महीने दफनाए गए एक शख्स का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने बाहर निकाला है।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि ऐसा संदेह है कि इस शख्स की हत्या उसकी पत्नी ने की।
उन्होंने बताया कि यह घटना किरवानी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जामियानगर इलाके की है।
मोहम्मद नासिर की 24 जून को मौत हुई थी और उसका शव दफना दिया गया था।
यह भी पढ़े | Rajasthan board 10th result 2020: जल्द जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक.
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने दो दोस्तों की मदद से उसकी हत्या की है। इसके बाद बुधवार शाम को शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसएचओ अनिल कापेरवान ने कहा कि पत्नी की पहचान फरहाना के रूप में हुई है। फरहाना तथा उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY