मुंबई, तीन जून महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में डॉ बी आर आंबेडकर की जयंती मनाने पर 24 वर्षीय दलित युवक की कथित तौर पर हत्या के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दो दिन पहले बोंदर हवेली गांव में हुई थी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अक्षय भालेराव के रूप में हुई।
आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनायी जाती है।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY