मुंबई, दो जून चक्रवात ‘‘निसर्ग’’ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए पश्चिम नौसेना कमान ने अपनी सभी टीमों को सतर्क कर दिया है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान बुधवार को महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट को पार कर सकता है।
यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से पहले मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, NDRF की टीम हुई मुस्तैद.
अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने पांच बाढ़ टीम और तीन गोताखोरों की टीम को मुंबई में तैयार रखा है।
उन्होंने कहा कि ये टीम राहत एवं बचाव अभियानों के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित हैं, जो मुंबई के विभिन्न नौसेना क्षेत्रों में तैनात हैं और ये तेजी से बचाव कार्यों के लिए सक्षम हैं।
यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga Update: चक्रवात निसर्ग का जलवायु परिवर्तन से संबंध.
बाढ़ संभावित इलाकों की रेकी की गई है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह की व्यवस्था करवार नौसेना क्षेत्र, गोवा नौसेना क्षेत्र के साथ ही गुजरात, दमन और दीव नौसेना क्षेत्रों में भी की गई है।
इस बीच भारतीय तटरक्षक बल ने वाणिज्यिक पोतों और मछुआरों से नजदीकी बंदरगाह लौटने का आग्रह किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY