देश की खबरें | चक्रवात: मुंबई के समुद्र तटों पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगी
जियो

मुंबई, दो जून चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के खतरे के मद्देनजर मुंबई में समुद्र तट के किनारे लोगों के आवागमन पर आज मध्य रात्रि से बृहस्पतिवार दोपहर तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत एक आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर के एक मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान जमा लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का किया उल्लंघन: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शहर की पुलिस ने एक बयान में कहा गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार, शहर के चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है और मानव जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

बयान में कहा गया, ‘‘इस आदेश के साथ मुंबई पुलिस ने समुद्र तटों के पास स्थित सार्वजनिक स्थानों, सैरगाह, पार्कों और तटों के किनारे स्थित अन्य स्थानों पर एक या एक से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति या आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात निसर्ग को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात के CM से की बात, बोले- हर संभव मदद करेगी केंद्र सरकार.

पुलिस ने बयान में कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा विधिपूर्वक घोषित आदेश की अवहेलना) के तहत कार्रवाई हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में चक्रवाती तूफान के आने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)