एजेंसी न्यूज

ICC WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऐसी पिच बनाना चाहते हैं क्यूरेटर साइमन ली, स्पिनरों को भी मिलेगी मदद

उन्होंने कहा, ''निजी तौर पर मैं ऐसी पिच तैयार करना चाहता हूं जिसमें गति और उछाल हो.'' ली ने कहा, ''इंग्लैंड में ऐसा करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि अधिकतर समय मौसम साथ नहीं देता है लेकिन इस मैच के लिये भविष्यवाणी अच्छी है. काफी धूप रहेगी इसलिए हमें उम्मीद है कि इसमें तेजी होगी और अधिक रोलर न चलाने पर यह कड़ी पिच होगी.''

ICC WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऐसी पिच बनाना चाहते हैं क्यूरेटर साइमन ली, स्पिनरों को भी मिलेगी मदद
आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (Photo Credits: Facebook)

साउथम्पटन: साउथम्पटन (Southampton) के मुख्य क्यूरेटर साइमन ली (Curator Simon Lee) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिये तेज और उछाल वाली पिच तैयार करना चाहते हैं जिसमें बाद में स्पिनरों को भी कुछ मदद मिलेगी. डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 जून से भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला जाएगा. ICC WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के लिए कौन करेगा पारी का आगाज? KL Rahul के इस शानदार छक्के के बाद बढ़ा कंपटीशन, देखें वीडियो

ली ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ''इस टेस्ट के लिये पिच तैयार करना थोड़ा आसान है क्योंकि यह त​टस्थ स्थल है, हमें आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के निर्देशों का पालन करना है लेकिन हम अच्छी पिच तैयार करना चाहते हैं जिसमें दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला हो.''

उन्होंने कहा, ''निजी तौर पर मैं ऐसी पिच तैयार करना चाहता हूं जिसमें गति और उछाल हो.'' ली ने कहा, ''इंग्लैंड में ऐसा करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि अधिकतर समय मौसम साथ नहीं देता है लेकिन इस मैच के लिये भविष्यवाणी अच्छी है. काफी धूप रहेगी इसलिए हमें उम्मीद है कि इसमें तेजी होगी और अधिक रोलर न चलाने पर यह कड़ी पिच होगी.''

दोनों टीमों के पास उच्च क्षमता के तेज गेंदबाज हैं और ली मैच में हर समय उनका प्रभाव देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''तेजी लाल गेंद की क्रिकेट को रोमांचक बनाती है. मैं क्रिकेट प्रशंसक हूं और मैं ऐसी पिच तैयार करना चाहता हूं जिसमें क्रिकेट प्रेमी प्रत्येक गेंद देखना चाहता हो, चाहे वह शानदार बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी में बेहतरीन स्पैल.''

ली ने कहा, ''यदि गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच कौशल की जंग होती है तो फिर एक मेडन ओवर काफी रोमांचक हो सकता है. इसलिए यदि पिच से कुछ तेजी और उछाल मिलती है लेकिन बहुत अधिक एकतरफा मूवमेंट नहीं होता है तो मुझे खुशी होगी. ''

स्पिन विभाग में भारत का पलड़ा भारी है. उसके पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के रूप में दो विश्वस्तरीय स्पिनर हैं. ली ने कहा कि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी होगी. उन्होंने कहा, ''जैसा मैंने कहा कि मौसम की भविष्यवाणी अच्छी है और यहां पिचें बहुत जल्दी शुष्क पड़ जाती है क्योंकि यहां की मिट्टी में थोड़ा बजरी भी है. इससे स्पिन हासिल करने में भी मदद मिलती है.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).