देश की खबरें | माकपा ने ट्रेनों के परिचालन में निजी इकाइयों को अनुमति देने को लेकर सरकार पर निशाना साधा

नयी दिल्ली, दो जुलाई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कई रेल मार्गों पर निजी इकाइयों को यात्री ट्रेनों के परिचालन की अनुमति देने के फैसले का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह कदम ‘भारत की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के आधार को कमजोर करता है’ और ऐसे में इस निर्णय को रद्द किया जाना चाहिए।

वामपंथी पार्टी ने एक बयान में कहा कि रेलवे के ढांचे का उपयोग करके निजी क्षेत्र बड़े पैमाने पर मुनाफा कमाएगा।

यह भी पढ़े | ताजमहल-लाल किला समेत देश के सभी ऐतिहासिक धरोहर 6 जुलाई से खोले जाएंगे, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का करना होगा पालन.

उसने कहा, ‘‘भारतीय रेल हमारे देश को एक साथ जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण नेटवर्क है और यह करोड़ों लोगों को सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदान करता है। करोड़ों लोगों की जीविका रेल पर निर्भर है। ’’

माकपा ने कहा, ‘‘यह निजीकरण भारत की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के आधार को कमजोर करता है।’’

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने मृतक के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये देने का किया ऐलान.

गौरतलब है कि रेलवे ने बुधवार को अपने नेटवर्क पर यात्री ट्रेनें चलाने के लिये निजी इकाइयों को अनुमति देने की योजना पर औपचारिक रूप से कदम उठाया। इसके तहत यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही को लेकर 109 मार्गों पर 151 आधुनिक ट्रेनों के जरिये परिचालन के लिए पात्रता अनुरोध आमंत्रित किए गये हैं।

रेलवे ने कहा कि इसमें निजी क्षेत्र से करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)